नई दिल्ली, मार्च 1 -- राजस्थान में बोर्ड परीक्षा दे रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल परीक्षाओं का दौर जारी है इसी बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आज 1 मार्च 2026 से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यानी अब परीक्षा के साथ साथ रिजल्ट की तैयारी भी तेज हो गई है। बोर्ड की यह प्रक्रिया हर साल परीक्षा खत्म होने से पहले ही शुरू कर दी जाती है ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें और छात्रों को लंबे इंतजार का सामना न करना पड़े।कब हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा समाप्त होने के साथ ही कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दिया...