नई दिल्ली, मार्च 31 -- RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए सुबह-सुबह एक बड़ी चुनौती सामने आई है। यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। परिणाम घोषित होने के ठीक पहले भारी ट्रैफिक और लाखों हिट्स के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in तकनीकी रूप से ठप हो गई है। छात्र लगातार पेज रिफ्रेश कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट चल नहीं रही है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता न करें। शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए कई वैकल्पिक रास्ते खुले रखे हैं, जिनसे आप बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं पर लाइव अपडेट्स वेबसाइट क्रैश होने पर अपनाएं ये 3 आसान तरीके जब मुख्य वेबसाइट काम न कर र...