नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान में प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था, वह अब जल्द जारी होने की स्थिति में है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रिजल्ट से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परिणाम जारी करने की प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी और जून के पहले सप्ताह तक सभी चरणों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।रिजल्ट प्रक्रिया पूरी, अंतिम चरण में बोर्ड भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी है कि प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 के लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के परिणाम लगभग तैयार हैं। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि परिणाम तैयार करने का कार्य पूरा हो चुका है और अब केवल अंतिम ...