नई दिल्ली, मई 21 -- राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने SI टेलीकॉम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।अप्रैल में हुआ था फिजिकल टेस्ट राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 9 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से कराया गया था। आयोग ने अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र दोनों के उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया है।इंटरव्यू राउंड में पहुंचेंगे सफल उम्मीदवार जो उम्मीदवार PET राउंड में सफल घोषित किए...