नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजस्थान पुलिस महकमे में बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 52 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में उन अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें हाल ही में पुलिस निरीक्षक (CI) से पदोन्नत कर DSP बनाया गया है। इस बड़े फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश के पीछे स्पष्ट रूप से प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने और जिलों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का उद्देश्य है। यह फैसला राजीव शर्मा के निर्देश पर लिया गया है। अधिकारियों की नई तैनाती इस तरह की गई है कि संवेदनशील और महत्वपूर्ण इकाइयों में अनुभवी अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।महत्वपूर्ण इकाइयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.