मेरठ, अगस्त 15 -- राजस्थान पुलिस ने पीछा कर मेरठ के कंकरखेड़ा में शुक्रवार सुबह एक अपराधी को दबोच लिया। फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर आरोपी की कार को घेराबंदी कर रोका गया। इसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पकड़ लिया। आरोपी ड्रग्स तस्करी के मामले में वांटेड भी चल रहा था। फिलहाल मेरठ पुलिस को पूछताछ नहीं करने दी गई। आरोपी को फिलहाल टीम अपने साथ ले गई। यह भी पढ़ें- यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोयागिरफ्तारी की प्रक्रिया राजस्थान पुलिस सुनील नाम के एक अपराधी के पीछे लगी थी। पुलिस को आरोपी की लोकेशन मेरठ में मिली थी। खुलासा हुआ कि अपने एक साथी के साथ आरोपी मेरठ में पनाह लेने वाला है। चूंकि राजस्थान के कई अपराधियों ने पूर्व में भी मेरठ में ठिकाना बनाया था, इसलिए राजस्थान पुलिस अलर्ट हो गई। मेरठ पुलिस ...