राजस्थान पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में एक और पकड़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- राजस्थान पुलिस ने 90 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायाधीश के कथित 'डिजिटल अरेस्ट' के मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस मामले में न्यायाधीश के साथ 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोच्चि सिटी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को एलामक्कारा के रहने वाले एबिन बेसिल को हिरासत में लिया। इससे पहले राजस्थान पुलिस ने कोच्चि पुलिस की मदद से वरापुझा के मन्नमथुरुथु निवासी आनंद बाबू को इस मामले में गिरफ्तार किया था।अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस फ्रॉड में केरलम के और भी लोगों के शामिल होने का संदेह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.