हाथरस, मई 29 -- राजस्थान पुलिस ने दी दबिश, लूट का आरोपी गिरफ्तार -(A) हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के पोखर वाले मोहल्ले में शुक्रवार की तड़के राजस्थान पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। शुक्रवार की तड़के राजस्थान पुलिस कस्बा के पोखर वाले मोहल्ले में पहुंची मुरसान पहुंची। दूसरे प्रदेश की पुलिस को देखकर मोहल्ले अफरा-तफरा मच गई। पुलिस ने बातया कि राजस्थान में लूट के मामले में एक फरार आरोपी यहां का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने आरोपी संजय निवासी पोखर वाला मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस उसे अपने साथ ले गई। यह मामला दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...