राजस्थान पुलिस ने आभूषण चोरी मामले में किन्नर को पकड़ा
सीवान, जुलाई 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार स्थित एक होटल से चोरी के आरोप में एक किन्नर को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार किन्नर का नाम वाहिद इकबाल बताया जा रहा है। यह कार्रवाई राजस्थान के जोधपुर जिले के लुई थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को किया है। बताया जाता है कि लुई थाना क्षेत्र की एक किन्नर के घर वाहिद इकबाल रहती थी। कुछ दिन रहने के बाद वहां से आभूषण लेकर फरार हो गई। इस मामले में राजस्थान की पुलिस सोमवार को सीवान पहुंची थी और वाहिद इकबाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया कि वाहिद इकबाल ने चुराए गए आभूषण को अपनी बहन की मदद से शहर के एक आभूषण दुकान में बेंच दी है। इसके बाद पुलिस आभूषण बरामद करने के लिए दुकान पर पहुंची। काफी देर तक चले पूछताछ में दो किलो ग्राम चांदी व 70...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.