कन्नौज, अगस्त 1 -- कन्नौज। राजस्थान की मशहूर मेहंदी कोन की कथित डुप्लीकेट पैकिंग कर बाजार में सप्लाई किए जाने की शिकायत पर शनिवार को राजस्थान पुलिस ने शहर में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस की मदद से शहर के मोहल्ला हाजीगंज कला स्थित एक मेहंदी कारखाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 गट्ठर मेहंदी कोन और बड़ी मात्रा में कच्चा माल सील कर दिया गया। मौके पर काम कर रहे पांच मजदूरों से पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कारखाना संचालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारा जिले के नयापुरा बावड़ी क्षेत्र में संचालित एक मेहंदी कंपनी के प्रोपराइटर मुकेश चंद्र दुबे निवासी न्यू कुशालपुर, दयालबाग (आगरा) को शिकायत मिली थी कि उनकी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट मेहंदी कोन बाजार में बेचे जा रहे हैं। निजी स्तर पर जांच कराने के बाद उन्हो...