नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच 6 नवंबर को होने वाली वोटिंग को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। इस दिन प्रदेश की 3605 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच के चुनाव होने हैं, लेकिन 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व है। इसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग अब चुनाव की तारीख बदलने पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। धनतेरस के दिन मतदान कराने को लेकर राजनीतिक दलों, संगठनों और आम लोगों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। अगर तारीख बदली जाती है तो चुनाव कार्यक्रम में यह बदलाव पंचायतीराज चुनाव की घोषणा के बाद होने वाला अहम संशोधन होगा।'कैलेंडर बनाते समय धनतेरस का ध्यान नहीं रखा' राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि धनतेरस के दिन सरकारी छुट्टी...