नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए चल रहा चुनावी महासंग्राम सोमवार को अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया। प्रदेश के 25 जिलों में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के तहत सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 48.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ महिलाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आया। मतदान प्रतिशत के मामले में बीकानेर जिले की नोखा पंचायत समिति सबसे आगे रही। यहां दोपहर एक बजे तक 61.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। इसके बाद जैसलमेर की नाचना पंचायत समिति में 61.84 प्रतिशत और बीकानेर की जसरासर पंचायत समिति में 60.90 प्रतिशत मतदान दर्ज...