नई दिल्ली, अगस्त 31 -- राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को प्रदेशभर में सियासी हलचल के साथ कई जगह विवाद और हंगामे की तस्वीरें सामने आईं। कहीं प्रत्याशियों के नाम और पार्टी सिंबल को लेकर असमंजस रहा तो कहीं टिकट नहीं मिलने पर नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में नामांकन के दौरान दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। वहीं, भरतपुर में भाजपा की महिला प्रत्याशी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कुछ प्रत्याशी समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण नामांकन भी दाखिल नहीं कर सके।सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहा नामांकन का समय नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। बीजेपी और कांग्रेस ने ज्यादातर जगहों पर आखिरी समय...