नई दिल्ली, अगस्त 31 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार, 31 अगस्त को पूरी हो गई। नामांकन खत्म होने के साथ ही 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों में चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। हालांकि असली मुकाबले की तस्वीर 3 सितंबर को नाम वापसी के बाद सामने आएगी। अब बीजेपी और कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती अपने अधिकृत प्रत्याशियों के सामने खड़े बागियों को मनाने की है। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनाव पूरी तरह मैदान में उतर जाएगा। राज्य में इस बार 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं। करीब 1.44 करोड़ मतदाता इन चुनावों में वोट डालेंगे। ऐसे में निकाय चुनाव सिर्फ पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि इसे बीजेपी और कांग्रेस के लिए जमीनी पकड़ और संगठन की ताकत परखने ...