नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनाव नतीजों ने एक दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कुल वोट शेयर का अंतर महज 0.94 फीसदी रहा, लेकिन वार्डों में जीत के मामले में दोनों पार्टियों के बीच बड़ा फासला दिखाई दिया। बीजेपी ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीतकर स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी बढ़त साफ कर दी। यानी वोट प्रतिशत में मामूली अंतर ने सीटों के आंकड़े में बड़ा फर्क पैदा कर दिया।करीब 1 करोड़ वोटों में बीजेपी को कांग्रेस से 99 हजार ज्यादा राज्य के 309 शहरी निकायों में कुल करीब 1.06 करोड़ वोट पड़े। इनमें बीजेपी को 37.35 लाख वोट, कांग्रेस को 36.35 लाख वोट और निर्दलीय उम्मीदवारों को 29.06 लाख वोट मिले। इस तरह बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले 99,615 वोट ज्यादा मिले। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को कुल वोट...