नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। व्यापक संशोधन और शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद जारी इस सूची में प्रदेशभर के मतदाताओं के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। खास बात यह है कि इस बार बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं, जिसके चलते कुल मतदाताओं की संख्या घटकर लगभग 1.10 करोड़ रह गई है। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को प्रकाशित प्रारंभिक सूची में जहां कुल मतदाता संख्या 1.13 करोड़ से अधिक थी, वहीं अंतिम सूची में यह घटकर 1,10,07,876 रह गई है। इस दौरान 2.27 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया, लेकिन 5.49 लाख नाम हटाए गए। इस तरह कुल 3,22,037 मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं। यह बदलाव शुद्धिकरण प्रक्रिया के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.