जयपुर, मार्च 19 -- राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर में अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेम बैरवा भी मौजूद रहे। यह पहल राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके तहत आमजन को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नई बसों के शामिल होने से जहां यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं रोडवेज के नेटवर्क को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता: सीएम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को ...