राजस्थान को मिलेगा नया हवाई तोहफा, 7 मार्च को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास
नई दिल्ली, मार्च 3 -- राजस्थान को जल्द ही एक और आधुनिक हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। प्रस्तावित कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रखेंगे। सरकार इसे हाड़ौती क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रही है। एयरपोर्ट के निर्माण से कोटा और बूंदी सहित आसपास के जिलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।तैयारियों का जायजा, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शंभुपुरा स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आयोजन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.