राजस्थान के 309 शहरी निकायों में आरक्षण की तस्वीर साफ, चारों बड़े नगर निगम अनारक्षित
जयपुर, अगस्त 13 -- राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव से पहले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में निकाय प्रमुख के पदों के आरक्षण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 309 शहरी निकायों के प्रमुख पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। आरक्षण के तहत 50 पद अनुसूचित जाति (SC), 11 अनुसूचित जनजाति (ST), 60 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 188 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें SC की 50 सीटों में 16 महिलाओं, ST की 11 सीटों में 3 महिलाओं और OBC की 60 सीटों में 21 महिलाओं के लिए आरक्षण होगा। वहीं 188 अनारक्षित पदों में 62 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर अनारक्षित आरक्षण की लॉटरी में प्रदेश के चार प्रमुख नगर निगमों-जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर-को अनारक्षित रखा गया है। इसका मतलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.