नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- राजस्थान की राजनीति में अक्सर आमने-सामने नजर आने वाले दिग्गज नेता अब एक ही टेबल पर बैठकर नियम तय करते दिखेंगे। जी हां, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे को एक ही टीम में शामिल कर दिया गया है-और यह टीम कोई साधारण नहीं, बल्कि विधानसभा की सबसे अहम नियम समिति (Rules Committee) है।सियासत के 'तीन ध्रुव' अब एक मंच पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 16 विधानसभा समितियों के गठन का ऐलान किया। इस ऐलान में सबसे ज्यादा चर्चा जिस फैसले की हो रही है, वह है-राज्य के तीन बड़े चेहरों को एक ही समिति में लाना। राजनीतिक गलियारों में इसे "सियासी केमिस्ट्री का नया प्रयोग" कहा जा रहा है। जिन नेताओं के बीच अतीत में तीखी बयानबाजी और राजनीतिक टकराव रहा, अब वही नेता मिलकर सदन के नियम तय करेंगे।नियम समिति: सत्ता औ...