नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रदेश में बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 19 सितंबर से राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश के मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं।आज भी कई जिलों में बारिश के आसार राजस्थान में मंगलवार को अजमेर, पाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम अब गुजरात के कच्छ क्षेत्र के आसपास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान के...