जयपुर, अगस्त 20 -- राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी हल्की बारिश हुई। हालांकि, बारिश का असर सीमित रहा और कई जिलों में दिनभर उमस और गर्मी का दौर बना रहा।श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी बुधवार को प्रदेश के तापमान में काफी अंतर देखने को मि...