मकराना, जुलाई 29 -- राजस्थान में डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना शहर के एक प्राइवेट स्कूल के वॉशरूम में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात का पता सोमवार को उस वक्त चला, जब स्कूल से घर लौटने पर बच्ची ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद जब परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए तो शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का शक जताया। जिसके बाद परिवार ने परबतसर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के पास दर्ज कराई FIR में बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने एक अंकल का ज़िक्र किया, जो उसे वॉशरूम में ले गए थे। बच्ची ने बताया कि उन अंकल ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका उत्पीड़न करने की कोशिश की। उधर इस बारे में पता चलते ही मंगलवार रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्कू...