नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐसा प्रयोग शुरू करने की तैयारी कर ली है, जिसे सुरक्षा और जवाबदेही के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जर्जर स्कूल भवनों को लेकर एक अनूठी योजना पेश की है, जिसके तहत अब स्कूलों की नई इमारतों पर सिर्फ निर्माण तिथि ही नहीं, बल्कि उनकी 'एक्सपायरी डेट' भी लिखी जाएगी। इस पहल को देश में पहली बार लागू किया जाने वाला मॉडल बताया जा रहा है।सुरक्षा के लिए तय होगी 'डेडलाइन' शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल भवन हैं, जो अपनी उपयोगी आयु पूरी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वर्षों तक इस्तेमाल में लिए जाते हैं। कई बार इन्हीं जर्जर इमारतों की वजह से हादसे होते हैं और सबसे ज्यादा खतरा बच्चों की जान को र...