नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- राजस्थान के सलूंबर जिले से आई यह खबर सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन परिवारों की टूटी दुनिया की कहानी है, जिनके घरों में कुछ दिनों पहले तक बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं। अब वही घर खामोश हैं। बीते दिनों में यहां 8 बच्चों की मौत हो चुकी है और सबसे डरावनी बात यह है कि अब तक कोई नहीं जानता कि आखिर इन मासूमों की जान किसने ली।एक जैसी कहानी, अलग-अलग घर इन मौतों में एक अजीब समानता सामने आ रही है। लगभग सभी बच्चे रात को सामान्य तरीके से खाना खाकर सोए थे। लेकिन देर रात या अगली सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई उल्टी, बुखार, ऐंठन जैसे लक्षण दिखे और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। परिजन बताते हैं कि बच्चों ने आखिरी वक्त में ज्यादा कुछ कहा भी नहीं बस चुपचाप हालत बिगड़ती चली गई। यह खामोशी अब पूरे इलाके में डर बनकर फैल चुकी है।इलाज स...