राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से बदलेगा OPD टाइम; अब सुबह 9 बजे से देखेंगे डॉक्टर
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर से प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में OPD का समय बदलने जा रहा है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने OPD का समय एक घंटे आगे कर दिया है। अब मरीजों को सुबह 8 बजे की बजाय सुबह 9 बजे से डॉक्टरों को दिखाने का मौका मिलेगा। यह व्यवस्था अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेगी।SMS अस्पताल में भी बदलेगा OPD टाइम जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में अभी OPD सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होती है। 1 अक्टूबर से इसमें बदलाव होगा। नए समय के अनुसार OPD सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। हालांकि मरीजों के लिए राहत की बात यह है कि OPD में रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जाएगा। यानी मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.