नई दिल्ली, मई 8 -- राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और सरकारी अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, सीएचसी और पीएचसी में 1 अप्रैल से नया OPD टाइमटेबल लागू कर दिया गया है। वहीं अब राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) में भी मरीजों की सुविधा के लिए इवनिंग OPD शुरू कर दी गई है। चिकित्सा विभाग के इस फैसले से उन हजारों मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें तेज धूप और गर्मी के बीच घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था काफी फायदेमंद मानी जा रही है।शाम 5 से 7 बजे तक चलेगी इवनिंग OPD SMS अस्पताल प्रशासन ...