नई दिल्ली, जनवरी 27 -- राजस्थान को टीबी मुक्त बनाने के सरकारी अभियान को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज में टीबी की सबसे अहम जांच CB-NAAT पिछले करीब तीन महीनों से पूरी तरह बंद पड़ी है। वजह है-सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जांच किट की सप्लाई नहीं होना। हालात इतने गंभीर हैं कि डॉक्टर जांच लिख रहे हैं, लेकिन मरीज सैंपल लेकर लैब तक पहुंचने के बाद निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। CB-NAAT टेस्ट टीबी की त्वरित और सटीक पहचान के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। यही नहीं, इससे यह भी पता चलता है कि मरीज को दवा-प्रतिरोधी टीबी (Drug Resistant TB) तो नहीं है। लेकिन किट की कमी के चलते SMS मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े तमाम अस्पतालों में यह जांच ठप पड़ी है।डॉक्टर लिख रहे जांच, मरीज लौट रहे खाली हाथ SMS मेडि...