जयपुर, मार्च 10 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को बुखार की शिकायत के बाद सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार राज्यपाल पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे, जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य जांच और बेहतर निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया गया।दो दिन से बुखार से थे पीड़ित अस्पताल प्रशासन के अनुसार राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को पिछले दो दिनों से लगातार बुखार की शिकायत थी। प्रारंभिक उपचार के बाद भी जब बुखार पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुआ, तो चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें सीधे ICU में शिफ्ट किया गया ताकि उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा सके। यह ...