नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजस्थान के राजसमंद जिले में हफ्ते भर से लापता 22 वर्षीय महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, महिला का शव तालाब से जबकि नाबालिग बेटे का शव पास के जंगली इलाके से मिला है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने कथित तौर पर दोनों की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका प्रियंका (22) 11 फरवरी की रात अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर से निकली थी। परिजनों ने जब काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं लगाया तो 12 फरवरी को भीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका घर से कुछ कीमती सामान भी साथ ले गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खं...