नोएडा, जुलाई 24 -- दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही कल्दा नहर में राजस्थान के रहने वाले युवक का शव मिला। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि राजस्थान के जनपद झुंझुनू का रहने वाला सुरेश पुत्र होशियार सिंह 22 जुलाई को मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए कूदा था। सुरेश को नहर के पानी के बहाव का अंदाजा नहीं हुआ। वहां मौजूद गोताखोरों ने सुरेश को तलाशने का प्रयास किया। मगर उसका कोई पता नहीं लग सका था। शुक्रवार को सुरेश का शव गंग नहर में मिला। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...