नई दिल्ली, मई 1 -- राजस्थान के बूंदी जिले के कचरावता गांव में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब दुल्हन समेत करीब 40 लोग अचानक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। देखते ही देखते शादी की खुशियां चिंता और दहशत में बदल गईं। बीमार होने वालों में 22 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में परोसे गए भोजन को खाने के कुछ ही समय बाद मेहमानों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत शुरू कर दी। शुरुआत में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और एक के बाद एक कई लोग बीमार पड़ने लगे। स्थिति गंभीर होते देख परिजन और ग्रामीण तुरंत सक्रिय हुए और सभी प्रभावितों को नैंनवां अस्पताल पहुंचाया गया।दुल्हन भी हुई बीमार, रस्मों ...