बालोतरा, मार्च 23 -- राजस्थान के बालोतरा जिले में एक सनसनीखेज लव क्राइम का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने सरकारी टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध और वैवाहिक कलह इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह बने। पुलिस के अनुसार, गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव निवासी 23 वर्षीय महेंद्र मेघवाल का शव 21 मार्च की सुबह उसके घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और महज दो दिन के भीतर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली।पति-पत्नी के बीच था लगातार विवाद जांच में सामने आया कि महेंद्र की शादी करीब चार साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे और अक्सर विवाद होता रहता था। समाज के लोगों ने कई ब...