बालोतरा, मार्च 20 -- राजस्थान के बालोतरा जिले के धोरीमन्ना कस्बे में हुए ट्रक चालक की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा कर दिया। इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में जहां पुलिस के लिए शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं था, वहीं आखिरकार एक मामूली दिखने वाला ऑनलाइन पेमेंट ही जांच की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ। यह मामला बुधवार रात का है, जब सांचौर रोड पर ट्रक चालक विशनाराम प्रजापत (45) की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में यह मामला रोड रेज का लग रहा था, लेकिन घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस के पास केवल बाइक सवार दो युवकों के धुंधले सीसीटीवी फुटेज ही थे।कैसे शुरू हुआ विवाद और कैसे बनी हत्या की वजह पुलिस जांच के मुताबिक, धोरीमन्ना चौराहे पर सड़क के बीच खड़ी बाइक हटाने को लेकर ट्रक चालक और दो यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.