नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- राजस्थान के बारां में मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। कवाई-अटरू मार्ग पर कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी डॉक्टर दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।परिवार के लिए मंगलवार बना आखिरी सफर हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार डॉक्टर सुरेश गजराज अपने परिवार के साथ कार से बारां से छबड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कवाई-अटरू मार्ग पर उनकी कार की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बच...