राजस्थान के बाघों पर विदेशियों का दिल आया; नए साल के लिए 19,500 विदेशी सैलानियों ने कराई बुकिंग
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नए साल का जश्न मनाना है तो कहीं भी मना लीजिए, लेकिन जंगल के राजा बाघ का दीदार करना है तो विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद राजस्थान का रणथंभौर बन रहा है। नए साल 2027 की शुरुआत टाइगर सफारी के साथ करने के लिए देशी ही नहीं, विदेशी सैलानी भी टिकट बुक कराने में जुट गए हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में महज 90 दिनों की एडवांस बुकिंग विंडो में अब तक करीब 46,500 पर्यटकों ने सफारी के टिकट बुक करा लिए हैं। इनमें 19,500 विदेशी पर्यटक हैं। विदेशी सैलानियों की इस भीड़ में यूनाइटेड किंगडम सबसे आगे है, जबकि अमेरिका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। आंकड़े बता रहे हैं कि नए साल पर रणथंभौर के बाघों का जादू सात समंदर पार तक सिर चढ़कर बोल रहा है।90 दिन की विंडो खुलते ही टिकटों के लिए मारामारी रणथंभौर में नए साल की सफारी के लिए 1 नवंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.