राजस्थान के प्रतापगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; 4 युवकों की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- राजस्थान के प्रतापगढ़ में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हादसा देवगढ़ थाना क्षेत्र में धरियावद रोड पर बंबोरी स्थित वेयरहाउस के पास रात करीब 9 बजे हुआ। यहां दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में दो ऐसे थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अनिल (25) निवासी जोगीखेड़ा खतौड़ी और विकास (25) निवासी शाहजी का पठार को मृत घोषित कर दिया। वहीं बादल (20), कुलदीप (19) निवासी जोगीखेड़ा खतौड़ी और निलेश मीणा (24) निवासी शाहजी का पठार को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.