नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर का नाम सुनते ही सबसे पहले रंग-बिरंगे ऊंट, शानदार घोड़े और पशुओं का अनोखा मेला आंखों के सामने आ जाता है। हर साल देश-दुनिया से लोग यहां इनकी खूबसूरती, चाल और करतब देखने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार पुष्कर मेले में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो लोगों को चौंका देगा। अब यहां सिर्फ घोड़ों और ऊंटों की शान नहीं दिखेगी, बल्कि बकरियां भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरेंगी। जी हां, मेले में इस बार 'बकरी सुंदरी' की महफिल सजने वाली है, जहां खूबसूरती और शानदार कद-काठी के दम पर बकरियां ताज की दावेदारी पेश करेंगी।सिरोही-सोजत की बकरियों में होगा खूबसूरती का मुकाबला पुष्कर मेले में इस बार राजस्थान की प्रसिद्ध सिरोही और सोजत नस्ल की बकरियों के बीच खास सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें ऐसी बकरियों को शामिल किया...