नई दिल्ली, जनवरी 6 -- राजस्थान के डीडवाना जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ प्रशासन बल्कि आम लोगों और वन्यजीव प्रेमियों को भी गहरी चिंता में डाल दिया है। जिले के ग्राम दौलतपुरा के पास एक साथ 12 राष्ट्रीय पक्षी मोरों के मृत मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिस धरती को मोरों का सुरक्षित आश्रय माना जाता था, वहां इस तरह की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग की रेंजर ममता अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। मौके का मुआयना करने के बाद सभी मृत मोरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विभाग ने मेडिकल टीम को भी तत्काल सूचित किया और पूरे क्षेत्र को निगरानी में ले लिया गया है। गांव में पसरा सन्नाटा, लोग स्तब्ध ग्रामीणों के अनुसार, सुबह ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.