नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नंगली दीप सिंह गांव में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवारों को कुचल दिया। इस हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने गुढ़ागौड़जी थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे उस समय हुआ, जब सभी लोग गहरी नींद में थे। ट्रेलर चालक ने वाहन को रिवर्स करते समय नियंत्रण खो दिया और सीधे तंबू में घुस गया, जिससे अंदर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।मजदूरी के लिए आए थे परिवार, तंबू में कर रहे थे निवास गुढ़ागौड़जी थाने के एसएचओ सुरेश रोलन ने बताया कि हादसा सिंघाना रोड पर स्थित एक खेत में हुआ, जहां ...