राजस्थान के जिस जर्जर स्कूल में हुआ था आशुतोष रांका और टीम पर हमला, प्रशासन ने उसे ढहाया; क्या बोली CJP
जयपुर, सितम्बर 2 -- राजस्थान में जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में स्थित एक जर्जर सरकारी स्कूल को बुधवार को प्रशासन ने ढहा दिया। यह वही स्कूल है, जिसकी हालत दिखाने के लिए कुछ दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत गांव में पहुंचे थे, और यहीं पर उन पर हमला भी हो गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ मारपीट की थी। वहीं CJP की यह मुहिम अब रंग ले आई है और प्रशासन ने स्कूल का नया भवन बनाने के लिए जीर्ण-शीर्ण हो चुकी पुरानी इमारत को ढहा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब इस जगह पर 18 लाख रुपए की लागत से एक नई इमारत बनाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई पर CJP के सह-संयोजक रांका ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अगर बच्चों के लिए एक अच्छा स्कूल बन जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.