राजस्थान के कोटा में नोनेरा डैम के 19 गेट खुले, झालावाड़ में 10 गांवों का संपर्क टूटा
जयपुर, अगस्त 11 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर हाड़ौती क्षेत्र में देखने को मिला है। कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में कई जगहों पर 6 से 12 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। झालावाड़ में नदियां उफान पर हैं और कई बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसके चलते जिले के 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.