पीटीआई, अप्रैल 5 -- मौसम विभाग ने रविवार को जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान कई हिस्सो में बीते 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है जबकि पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं भी चलीं। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर जिले के बारी कस्बे में 40 मिमी दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक रविवार की सुबह फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री और बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को उदयपुर के कोटडा इलाके में सबसे ज्यादा बारिश 32 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।कल के मौसम का हाल मौसम विभाग ने कहा है कि 6 अप्रैल से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देख...