हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 18 -- राजस्थान के लैपर्ड रिजर्व की तर्ज पर अब पीलीभीत म वन एवं वन्यजीव प्रभाग 49 करोड़ की लागत से यहां तेंदुआ लैपर्ड पार्क बनाएगा। यहां 12 महीने सफारी कराई जाएगी। इससे पीटीआर पर बढ़ रहा सैलानियों का दवाब भी कम होगा और सैलानियों को घूमने-फिरने के लिए एक नया विकल्प मिल जाएगा। तेंदुआ सफारी पार्क को पूरनपुर के निकट गोपालपुर और शाहजहांपुर के लगते क्षेत्र पीटीआर के अधिपत्य वाले स्थान को जोड़ कर बनाया जाएगा।1716 हेक्टेयर में तेंदुआ सफारी पार्क बनाने का प्लान वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने कुल 1716 हेक्टेयर में तेंदुआ सफारी पार्क बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। इसका प्रस्ताव बनाकर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार को दिया गया है। इससे पीटीआर में आ रहे सैलानियों का दवाब कम होगा और सैलानियों को यहां घूमने फिरने का अतिरिक्त व...