भिवाड़ी, मार्च 29 -- यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने राजस्थान के अलवर स्थित 'राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट' यूनिवर्सिटी को फर्जी घोषित कर दिया है। यूजीसी की ओर से इसको लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। यूजीसी की ओर से कहा गया है कि ये यूनिवर्सिटी को यूजीसी की ओर से मान्यता हासिल नहीं है। ऐसे में यूनिवर्सिटी को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री देने का अधिकार नहीं। यूजीसी के संज्ञान में आया है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान), यूजीसी अधिनियम, 1956 का उल्लंघन करते हुए डिग्री दे रहा है। यूजीसी ने इसका नाम फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल कर लिया है। नोटिस में कहा गया है कि 'राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अल...