जयपुर, अप्रैल 17 -- राजस्थान में स्कूली बच्चों के अजीबोगरीब और अपमानजनक नामों को बदलकर सार्थक नाम देने की पहल के बीच शिक्षा विभाग की एक प्रारंभिक सूची विवादों में आ गई है। इसमें 'भिक्षा' और 'भयंकर' जैसे नामों के सुझाव सामने आने के बाद न केवल अभिभावकों बल्कि शिक्षाविदों ने भी इसकी गंभीरता और मंशा पर सवाल उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य 'शेरू' या 'शैतान' जैसे नामों से होने वाली शर्मिंदगी और आत्मसम्मान पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दूर करना है। हालांकि, तैयार की गई लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी शामिल पाए गए हैं, जिन पर सवाल उठ रहे हैं।लिस्ट में कैसे - कैसे नाम शिक्षा विभाग द्वारा तैयार लगभग 3,000 नामों की लिस्ट में 1,541 नाम लड़कियों और 1,409 नाम लड़कों के लिए सुझाए गए हैं, जिन्हें अभिभावकों के साथ साझा किया जाना है। आलोचकों ने सूची में शामिल 'भ...