नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजस्थान में दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को भले ही मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड और कोहरे का असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दिया। कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। बारिश और ओले गिरने से दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अचानक बढ़ी सर्दी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। गुरुवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, धूप निकलेगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।कोहरे से यातायात प्रभावित बारिश के बाद बढ़ी नमी और ठं...