राजस्थान कमाने गया मजदूर नौ माह से लापता
सोनभद्र, अगस्त 2 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। रोजी-रोटी की तलाश में राजस्थान के उदयपुर मजदूरी करने गया बभनी थाना क्षेत्र का एक श्रमिक पिछले नौ माह से लापता है। लंबे समय से कोई संपर्क न होने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने ठेकेदार पर लगातार गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मजदूर की तलाश कराने की मांग की है। बभनी थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव निवासी 51 वर्षीय लालमन पुत्र देवनाथ अक्टूबर 2025 में एक ठेकेदार के साथ राजस्थान के उदयपुर मजदूरी करने गया था। परिजनों के अनुसार शुरुआती दिनों में लालमन की घर पर नियमित बातचीत होती रही, लेकिन कुछ समय बाद उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। तब से आज तक न तो वह घर लौटा है और न ही उसके संबंध में कोई जानकारी मिल सकी है। परिजनों का आरोप है कि जब भी ठेकेदार से लालमन के बारे में पूछा जाता है तो वह हर बार काम पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.