नई दिल्ली, मई 26 -- राजस्थान के कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामलों की जांच में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की एक खेप घटिया क्वालिटी की मिली। यह इंजेक्शन जैक्सन लैलोरेटरीज द्वारा बनाया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि उक्त कंपनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है और राज्य में प्रभावित बैच की बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जांच के निर्देश राजस्थान की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) गायत्री राठौर ने राज्य के अस्पतालों, फार्मेसियों और मेडिकल स्टोरों को भी अपने स्टॉक से इंजेक्शन हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि फार्मा कंपनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या अस्पताल में भर्ती अन्य गर्भवती महिलाओं को भी यह दवा दी गई थी। हालांकि, चिक...