कोडरमा, मार्च 19 -- झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि। पति की दीर्घायु की कामना व कुंवारी कन्याओं द्वारा योग्य वर की प्राप्ति की भावना के साथ राजस्थानी समाज का पारंपरिक गणगौर सिंधारा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में अग्रवाल समाज, जैन समाज,महेश्वरी समाज व मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह व उमंग का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुई। रंग-बिरंगे परिधानों और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने इस आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि गणगौर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं की श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक मूल्...